Domperidone capsule in Hindi use कारण, उपयोग लक्षण।

संवर्ग- एण्टीइमेटिक

उपयोग- किसी भी कारण से उत्पन तीर्व वमन व मितली(औषधि जनित, यकृत शोथ, युरीमिया( Uraemia )पैप्टिक_अल्सर, रिफ्लेक्स इसोफेजाटिस, गेस्ट्रोपेरेसिस (अग्निमाज्ञ के कारण ) चक्कर (vertigo) में साहयक औषधि के रूप में।

मात्रा-

 वयस्क-: 10-20mg दिन में तीन चार बार प्रतिदिन।10 mg से स्टार्ट करें।
    बालक-: 0.3mg/kg भार अनुसार दिन में 3-4 बार।
           :-[ भोजन से पहले व रात में सोने से लें :-[

      औषधि का प्रभाव  - एक घण्टे के अन्दर व 6 घण्टे तक रहता है।

       औषधि का प्रारम्भ- 

मितली प्रारम्भ होने पर औषधि का प्रभाव देर से होता है।

रुट- मुंह द्वारा।

उपलब्धता- कैप्सूल , टैबलेट व सस्पैन्सन के रूप में प्रयाप्त।

निषेध-


  • हाइपरटेंशन
  • गैस्ट्रोइन्टेस्टिनल
  • गर्भावस्था     
  •  मिर्गी

दुष्प्रभाव-

* सीरम प्रोलेक्टिन बढ़ने के कारण पूरूषो  में  स्तनवृृृधि ।
*स्त्रियों में स्तनदूग्ध की वृद्धि।
*पेशियों में ऐंठन।
*त्वचा पर चकत्ते।
ओवरडोज की स्थिति में- अमाशय प्रक्षालन। इक्सट्रापाइरामिडल होने पर एण्टीकोलिनर्जिक या एण्टीपारकिन्सोनियन दवाई सहायक एवं लाक्षनिक उपाय है।

विशेष सावधानी

जीर्ण यकृत , गर्भावस्था, वृक्क रोग, लैकटैसन हाइपोकलामिया -- इन अवस्थाओं में औषधि विषेश सावधानी के साथ दें।

पीडियाट्रिक्स - 

केवल मितली व वमन में कम मात्रा में दें।


60 साल से अधिक- कोई समस्या नहीं।

ब्रेस्ट फीडिंग- सावधानी के साथ औषधि मां के दूध (Breast milk)में प्रवेश करती है।

ड्रग इन्टरएक्सन्स-


  1. Digoxin - डोमपेरिडोन के साथ लेने पर अमाशय आंत में डिजोक्सिन का अवशोषण कम हो जाता है।
  2. एस्पिरिन , पेरासिटामोल, डायजीपाम - डोमपेरिडोन के साथ इनका आवशोषण बढ जाता है।
  3. फीनोथायाजिन्स - CNS डिप्रेशन को बढ़ाती है।
  4. एण्टीकोलिनर्जिक्स - इसका प्रभाव कम हो जाता है।


गर्भावस्था व शराब - कोई विशेष समस्या नहीं। फिर भी सुरक्षा का कोई गारंटी नहीं।

नोट -- औषधि चिकित्सा लम्बे समय तक नहीं चलानी चाहिए 12 सप्ताह तक अधिकतम।।

Comments

Popular posts from this blog

Eterna use in Hindi कारण मात्रा उपयोग।

Eterna MD use in Hindi कारण मात्रा उपयोग।

औरत बांझपन sterlity एलोपैथी व आयुर्वेदिक उपचार।